देश-विदेश

घटती जन्म दर से परेशान जापान का फैसला

घटती जन्म दर से परेशान जापान का फैसला

आपको जानकर हैरानी होगी कि तेजी से बढ़ती आबादी के बावजूद दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जहां जन्मदर घटती जा रही है। ऐसे में इन देशों की सरकार ज्यादा बच्चे पैदा करने पर जोर दे रही है। इसके लिए नए-नए पैतरे आजमाए जा रहे हैं। अब जापान में टोक्यो प्रशासन देश की घटती जन्म दर से निपटने के लिए एक कदम उठाने जा रहा है। यहां सरकार जल्द ही एक डेटिंग एप लॉन्च करने वाली है। इस कदम की स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने तारीफ की है। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जा रहा है।

मस्क के इतने बच्चे
बता दें, एक्स के मालिक मस्क हमेशा ही लोगों से ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए आग्रह करते हैं। उनके खुद के 11 बच्चे हैं। साल 2021 में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि अगर लोग अधिक बच्चे पैदा नहीं करेंगे तो सभ्यता खत्म हो जाएगी। उस समय उनके छह बच्चे थे।

जापान की तारीफ की
एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा, ‘मुझे खुशी है कि जापान सरकार इस मामले की अहमियत को पहचानती है। अगर ऐसे कदम नहीं उठाए जाएंगे तो जापान और कई अन्य देश गायब हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका