RADA
छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट बिलासपुर में डाटा एण्ट्री आपरेटर का नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले गिरफ्तार

हाईकोर्ट बिलासपुर में डाटा एण्ट्री आपरेटर का नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले गिरफ्तार

प्रार्थी कैलाश बहादूर एवं उसके भाई को शासकीय सेवा में नौकरी लगाने के लिये आरोपी आनंद गौतम, चंद्रकांत पाण्डेय एवम खेलन साहू के द्वारा चार लाख पचास हजार रूपये में सौदा तय कर तीस हजार के दो किस्तों में नगद एवं फोन पे के माध्यम से एक लाख चार हजार रूपये कुल एक लाख चैसठ हजार रूपये प्राप्त कर प्रार्थी को फर्जी नियुक्ति पत्र 3 जून को दिया गया। उक्त नियुक्ति पत्र को लेकर प्रार्थी द्वारा जब हाईकोर्ट बिलासपुर में जानकारी लिया तो फर्जी नियुक्ति पत्र होने की जानकारी मिली जिस पर प्रार्थी द्वारा थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया। उक्त रिपोर्ट के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता को त्वरित कार्यवाही करने के कडे निर्देश दिये निर्देश के पालन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी की गई। पुलिस द्वारा तीनों आरोपीयों को अलग अलग स्थानों से पकडकर थाना लाकर घटना के संबंध में पुछताछ की गई जो आरोपीगणों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किये। तानों आरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नाम आरोपी –
01. आनंद गौतम पिता जशवंत सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी रतनपुर थाना शिवराजपुर जिला कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश) वर्तमान अरविंद नगर बजरंग चैक बंधवापारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. चंद्रकांत पाण्डेय पिता मोतीलाल पाण्डेय उम्र 36 वर्ष निवासी मोहतरा कुर्मी थाना लालपुर मुंगेली वर्तमान अमेरी थाना सकरी बिलासपुर।
03. खेलन प्रसाद साहू पिता यादोराम साहू उम्र 43 वर्ष निवासी जोरापारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका