RADA
टेक्नोलॉजी

वॉट्सऐप स्टेटस लगाने के शौकीन लोगों के लिए आ गई एक और खास सुविधा

वॉट्सऐप स्टेटस लगाने के शौकीन लोगों के लिए आ गई एक और खास सुविधा

वॉट्सऐप अपने यूज़र्स के लिए लगातार नए-नए फीचर पेश करता है. अब पता चला है कि ऐप के लिए एक और खास सुविधा मिलने जा रही है. वॉट्सऐप मैक यूज़र्स के लिए एक ऐसा फीचर ला रहा है जिसके तहत डेस्कटॉप के जरिए भी स्टेटस को शेयर किया जा सकेगा. कंपनी ने मैक के लिए ये फीचर एंड्रॉयड डिवाइसेस पर ऐसी सुविधा लाने के बाद रिलीज किया है. अभी हाल ही में वॉट्सऐप यूज़र्स को किसी भी लिंक किए गए मोबाइल डिवाइस से स्टेटस अपडेट के जरिए से फोटो, वीडियो, GIF, टेक्स्ट और वॉयस मैसेज शेयर करने की फीचर दिया गया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मैक वर्जन 24.11.73 के लेटेस्ट बीटा में इसे रिलीज़ किया गया है जिसके जरिए अब डेस्कटॉप से स्टेटेस अपडेट किया जा सकता है.
WABetaInfo ने स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें ये देखा जा सकता है कि आखिरकार ये फीचर कैसे काम करेगा. ये सुविधा फिलहाल कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसे बाकी यूज़र्स के लिए पेश किया जाएगा.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका