ऐपल ने रिच कम्यूनिकेशन सर्विस यानी RCS मैसेजिंग का ऐलान किया है। यह मैसेजिंग का नया दौर है, जिसमें बिना इंटरनेट के फोटो, वीडियो और मैसेज भेज पाएंगे। ऐपल की इस नई सर्विस से गूगल और वॉट्सऐप को जोरदार टक्कर मिलने की उम्मीद है। इसमें ऐपल के iMessage से एंड्रॉइड बेस्ड गूगल के इनबॉक्स में मैसेज भेजा जा सकेगा।
वर्ल्डवाइड डेलपर कांफ्रेंस में ऐपल ने ऐलान किया कि उसकी ओर से iMessages में RCS का सपोर्ट दिया जाएगा। इस अपडेट को iOS 18 अपडेट में इस साल के आखिर तक रोलआउट किया जा सकता है। इसका मतलब है कि एंड्रॉइड यूजर्स iPhone को मोबाइल से वॉट्सऐप जैसे मैसेज भेज पाएंगे। सबसे अच्छी बात है कि इस मैसेज को सुलेलर नेटवर्क पर भेजा जा सकेगा। मतलब फोन में बिना इंटरनेट के वॉट्सऐप की तरह मैसेज भेज पाएंगे। इसमें यूजर्स हाई क्वॉलिटी मैसेज और वीडियो भेज पाएंगे।

