RADA
छत्तीसगढ़

नई ऊर्जा के साथ रायपुर लोकसभा और छत्तीसगढ़ के लिए काम करूंगा: बृजमोहन

नई ऊर्जा के साथ रायपुर लोकसभा और छत्तीसगढ़ के लिए काम करूंगा: बृजमोहन

रायपुर। जब जिम्मेदारियां बढ़ती हैं तो बहुत कुछ छोड़ना भी पड़ता है। 35 सालों से ज्यादा समय से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही में शामिल रहने और राज्य के विकास और खुशहाली के लिए कार्य करने के बाद भाजपा के  वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को उनके आवास पर जाकर अपना इस्तीफा सौंपा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आज विधायक पद से इस्तीफा देना मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है। जनता के प्यार और आशीर्वाद से पिछले 35 सालों से भी ज्यादा समय से विधायक रहा हूं। विधानसभा में मेरे पुराने और नए साथी हैं जो एक परिवार की तरह है। लेकिन नियमतः लोकसभा सदस्य चुने जाने के 14 दिनों के अंदर विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देना पड़ता है। इसलिए बड़े भारी मन से इस्तीफा दे रहा हूं।

उन्होंने कहा कि, केंद्रीय नेतृत्व और रायपुर लोकसभा की जनता ने नई जिम्मेदारी दी है। नई ऊर्जा के साथ रायपुर लोकसभा और छत्तीसगढ़ के लिए काम करूंगा। अपनी जनता के लिए जैसे उनका मोहन था, आगे भी वैसा ही उनका मोहन रहेगा।

सदन में बृजमोहन अग्रवाल की कमी खलेगी : डॉ. रमन सिंह
त्यागपत्र लेने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि, यह उनके लिए बहुत भावुक पल है। पिछले कई दशकों से बृजमोहन अग्रवाल के साथ काम किया। विधानसभा कार्यवाही के कुशल संचालन में बृजमोहन अग्रवाल से बहुत कुछ सीखने को मिला है। अब सदन में उनकी कमी खलेगी। साथ ही बृजमोहन अग्रवाल को सांसद सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है जिसके लिए मैं बृजमोहन अग्रवाल को बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका