छत्तीसगढ़

इस दिन रायपुर नगर निगम के परिक्षेत्र में मांस बिक्री पूर्ण रूप से रहेगी प्रतिबंधित

इस दिन रायपुर नगर निगम के परिक्षेत्र में मांस बिक्री पूर्ण रूप से रहेगी प्रतिबंधित

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में कबीर जयंती दिनांक 22 जून 2024 शनिवार को मांस बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं अधीक्षिका के पदों पर दस्तावेज सत्यापन 13 जून को

इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से कबीर जयंती दिनांक 22 जून 2024 शनिवार को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस बिक्री दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें :Summer class organized, many types of training

कबीर जयंती दिनांक 22 जून 2024 शनिवार को किसी भी दुकान में मांस बिक्री करते पाये जाने पर मांस जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी।

ये खबर भी पढ़ें : केट शर्मा का अंदाज देख धड़केगा फैंस का दिल

कबीर जयंती दिनांक 22 जून 2024 शनिवार को नगर पालिक निगम रायपुर के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस बिक्री पर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रतिबन्ध आदेश का परिपालन सुनिश्चित करवाने अपने -अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में सतत पर्यवेक्षण करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : क्या है विटामिन डी और इनफर्टिलिटी में कनेक्शन

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका