RADA
छत्तीसगढ़

अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही, मुरूम रोड काटकर तत्काल लगाई कारगर रोक

अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही, मुरूम रोड काटकर तत्काल लगाई कारगर रोक

रायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर कार्यवाही लगातार जारी है। नगर पालिक निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता एवं नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग ने जोन 8 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, सहायक अभियंता ईश्वर लाल टावरे, उप अभियंता अक्षय भारद्वाज, कोटा के पटवारी पाण्डेय की उपस्थिति में वीर सावरकर नगर वार्ड नम्बर 1 के तहत जरवाय में वाटर फैक्ट्री के समीप लगभग ढाई एकड़ निजी भूमि एवं जोन 8 के तहत रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 के तहत मारुति लाइफस्टाइल कोटा के पीछे क्षेत्र लगभग आधा एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर स्थल में अवैध प्लाटिंगकर्ता द्वारा प्लाट कटिंग करने की गयी अवैध मुरुम रोड को काटकर आवागमन बाधित करते हुए कारगर रोक लगाई गयी।
नगर निगम जोन 8 के जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव ने बताया कि रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त के निर्देशानुसार जोन 8 के तहत वीर सावरकर वार्ड नम्बर 1 के तहत जरवाय क्षेत्र में वाटर फैक्ट्री के समीप गभग ढाई एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी गयी है।इसी प्रकार नगर निगम जोन नम्बर 8 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन के तहत रामकृष्ण परमहंस वार्ड नम्बर 20 के क्षेत्र में मारुति लाइफ स्टाइल परिसर र के पीछे लगभग आधा एकड़ निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग करने की जा प्लाट कटिंग, बनाई जा रही नींव सहित अवैध मुरूम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से स्थल पर काटकर अवैध प्लाटिंग पर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी है. नगर निगम जोन क्रमांक 8 के नगर निवेश विभाग के माध्यम से रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर निजी भूमि के वास्तविक भूमि स्वामियों की जानकारी सम्बंधित नगर निगम जोन क्रमांक 8 के नगर निवेश विभाग को शीघ्र उपलब्ध करवाने कहा गया है। तहसील कार्यालय से जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ शासन के अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सम्बंधित अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के विरूद्ध संबंधित पुलिस थाना में नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कड़ी कानूनी कार्यवाही करने नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका