RADA
टेक्नोलॉजी

जानिये, कैसे अब व्हाट्सऐप मैसेज भेजते ही मिलेगी सस्ती टिकट

जानिये, कैसे अब व्हाट्सऐप मैसेज भेजते ही मिलेगी सस्ती टिकट

फ्लाइट टिकट बुकिंग करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब आसानी से टिकट बुकिंग हो सकती है। खास बात है कि इसके लिए आपको किसी ऐप पर भी जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे फ्लाइट की टिकट बुकिंग सुविधा का आनंद उठा सकते हैं और वो भी सिर्फ व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करके। यानी अब आप दोस्तों के प्लान करने के साथ ही फ्लाइट टिकट बुकिंग कर सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

IndiGo’s 6Eskai सिर्फ असिस्टेंट नहीं है। इसे गूगल पार्टनर Riafy ने बिल्ट किया है। गूगल का ये मॉडल फ्लायर्स के लिए ट्रैवलिंग आसान बना रहा है। ये यूजर्स का इमोशन भी समझता है और उन्हें उसी तरह की डील ऑफर करता है। ये खुद एक बड़ा मॉडल है।

6Eskai हर चीज को आसानी से ठीक कर सकता है। अगर आप टिकट बुकिंग करना चाहते हो तो आपको डिस्काउंट या चेक-इन ऑनलाइन तक की भी सुविधा यहीं पर मिलती है। अपनी सीट हासिल करना चाहते हैं, ट्रिप प्लान करना चाहते हैं या कोई सवाल है तो आप सीधा इससे पूछ सकते हैं। यहीं से आपको एजेंट से कनेक्ट करने की भी सुविधा दी जाती है जो यूजर्स का काम काफी आसान कर देता है।

AI अस्सिटेंट की मदद से बनेंगे काम-
Indigo की तरफ से इसकी शुरुआत करते हुए कहा गया है कि ये यूजर्स का ट्रैवल एक्सपीरियंस काफी अच्छा कर सकता है। अगर आप फ्लाइट टिकट बुकिंग करना चाहते हैं या अपनी फ्लाइट का स्टेटस देखना चाहते हैं तो यहीं पर जाना होगा। इंडिगो को एक मैसेज भेजते ही आपके सारे काम हो जाएंगे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका