RADA
छत्तीसगढ़

सभी बड़े बकायेदारो को नोटिस देकर बकाया वसूली का चलेंगे अभियान

सभी बड़े बकायेदारो को नोटिस देकर बकाया वसूली का चलेंगे अभियान

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम राजस्व विभाग के वसूली कार्य की समीक्षा की एवं आवष्यक निर्देष नगर निगम के हित में अधिकारियों को दिये।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Kalki 2898 AD trailer released

आयुक्त ने अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता , उपायुक्त डाॅ. आर.के. डोंगरे, राजस्व अधिकारी विवेकानंद दुबे, आईटी विषेषज्ञ रंजीत रंजन,सहायक राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षको, सहायक राजस्व निरीक्षको की उपस्थिति में बैठक लेकर राजस्व वसूली की समीक्षा की ।

ये खबर भी पढ़ें : अमेरिका में आयोजित हुआ योगा सेशन, कई लोगों ने लिया हिस्सा

आयुक्त ने निगम हित में तत्काल राजस्व वसूली को गतिमान करने निर्देषित किया । आयुक्त ने नगर निगम के सभी जोनो में समस्त बड़े बकायेदारो को नोटिस जारी कर उनसे बकाया वसूली की कार्यवाही करने के निर्देष दिये। आयुक्त ने राजस्व वसूली अभियान हेतु मुनादी एवं प्रचार प्रसार कार्य सभी जोनो में प्रारंभ करवाने के निर्देष दिये, ताकि राजस्व वसूली निगम हित में प्रभावी तरीके से की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें : 11 किलो गांजा के साथ दो अंतर राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

आयुक्त ने राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को नगर निगम रायपुर हेतु वर्ष 2024-25 में राजस्व वसूली करने का लक्ष्य निर्धारित कर निगम हित में अधिकाधिक राजस्व वसूली करने के कार्य में जुट जाने का आव्हान किया। प्रतिदिन प्रति सप्ताह प्रति माह राजस्व वसूली कार्य लक्ष्य निर्धारित कर किये जाने के निर्देष दिये गये।

ये खबर भी पढ़ें : निवेशकों ने मुख्यमंत्री से मिलकर छत्तीसगढ़ में निवेश करने में दिखाई रूचि

आयुक्त ने निर्देषित किया कि राजस्व वसूली कार्य की त्रैमासिक समीक्षा की जाये। आयुक्त ने नागरिको को सभी जोनो से वार्डो में जानकारी देने निर्देषित किया कि 30 जून तक वर्तमान वर्ष का सम्पूर्ण संपत्तिकर अदा करने वालो को संपत्तिकर में 6.25 प्रतिषत की छुट प्राप्त होगी । इसके बाद 1 जुलाई से 30 सितम्बर 2024 तक वर्तमान वर्ष का सम्पूर्ण संपत्तिकर अदा करने वालो को संपत्तिकर में 5 प्रतिषत की छुट प्राप्त होगी ।

ये खबर भी पढ़ें : Unsecured Lending पर आरबीआई गवर्नर ने दिया बयान

इसके पष्चात 1 अक्टूबर से 31 दिसम्बर 2024 तक संपत्तिकर की वर्तमान वर्ष में पूर्ण अदायगी करने वालो को संपत्तिकर में 4 प्रतिषत की छुट दी जायेगी। इस हेतु आयुक्त ने सभी सहायक राजस्व अधिकारियों को अपने – अपने जोन क्षेत्र के सभी वार्डो में व्यापक स्तर पर मुनादी एवं प्रचार प्रसार निगम हित में करवाने के निर्देष दिये।

ये खबर भी पढ़ें : स्वस्थ जीवनशैली के लिए जानें स्वास्थ्य संबंधी सुझाव

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका