RADA
देश-विदेश

इस देश में भारी बारिश से तबाही, अब तक 14 लोगों ने तोड़ा दम

इस देश में भारी बारिश से तबाही, अब तक 14 लोगों ने तोड़ा दम

नेपाल में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश, भूस्खलन और बिजली गिरने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई। भूस्खलन के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच की मौत बिजली गिरने से हुई। वहीं बाढ़ के कारण एक की जान चली गई। लामजमग जिले में रात भर हुए भूस्खलन में तीन घर बह गए। जिला प्रशासक बुद्ध बहादुर गुरुंग ने इसकी जानकारी दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरएमए) के प्रवक्ता दीजन भट्टाराई ने कहा, “26 जून को हमने 44 मामले दर्ज किए, जिसमें 14 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। आठ की मौत भूस्खलन के कारण, बिजली गरजने से पांच की मौत और बाढ़ में डूबने से एक की मौत हो गई। भूस्खलन के कारण दो लोग लापता हो गए, जबकि अन्य 10 घायल है।

नेपाल के गृह मंत्रालय के अनुसार, मानसून के शुरू होने के बाद भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अबतक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान 13 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई। मानसून के कारण 33 जिले बुरी तरह से प्रभावित हो गए। 17 दिन में अबतक बारिश से जुड़ी 147 घटनाएं दर्ज की जा चुकी है। बता दें कि हर साल नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सैकड़ों लोगों की मौत होती है। हालांकि, यह पर्वतीय क्षेत्रों वाले देशों के लिए आम है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका