RADA
खेल

टी20 विश्व कप: भारत के पास 11 साल का सूखा समाप्त करने का मौका, जानें मुकाबला

टी20 विश्व कप: भारत के पास 11 साल का सूखा समाप्त करने का मौका, जानें मुकाबला

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज बारबाडोस में आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। भारत तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले टीम 2007 और 2014 में भी फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार विश्व कप का फाइनल मैच खेलेगी। भारतीय टीम पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल में भी पहुंची थी, लेकिन उस वक्त टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत ने आखिरी बार 2013 में जीती थी आईसीसी ट्रॉफी
भारतीय टीम को कोई आईसीसी ट्रॉफी जीते लंबा समय हो गया है और टीम ने 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी और उसकी अंतिम आईसीसी ट्रॉफी है। इसके बाद टीम 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हारी, जबकि 2019 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल, 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल, 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल, 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में भी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अब रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम के पास आईसीसी ट्रॉफी जीतने का 11 साल का सुखा समाप्त करने का मौका रहेगा।

भारत-दक्षिण अफ्रीका हेड-टु-हेड
टी20 क्रिकेट में भारत का दक्षिण अफ्रीका पर पलड़ा भारी है। दोनों के बीच कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत को 14 और प्रोटियाज को 11 में जीत मिली है। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है। टी20 विश्व कप में भी भारत का दक्षिण अफ्रीका पर दबदबा है। दोनों टीमें छह बार भिड़ी हैं जिनमें चार मैच भारत ने जीते हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका को दो मैचों में जीत मिली है। ऐसे में भारत खिताबी मैच में जीत का प्रबल दावेदार हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका