
मनोरंजन
शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती, पति जहीर के साथ पहुंचीं सोनाक्षी
शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती, पति जहीर के साथ पहुंचीं सोनाक्षी
नई-नवेली दुल्हन सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल को शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर देखा गया। शादी के महज पांच दिन बाद कपल को अस्पताल के बाहर देख फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा इस अस्पताल में भर्ती हैं, ऐसे में उनका हालचाल लेने के लिए जहीर और सोनाक्षी वहां पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा उम्र संबंधी रूटीन चैकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

