RADA
देश-विदेश

ब्रिटिश PM का भारत से खास नाता, रखते है हिंदू धर्म में आस्था

ब्रिटिश PM का भारत से खास नाता, रखते है हिंदू धर्म में आस्था

ब्रिटेन में चार जुलाई को आम चुनाव के लिए मतदान होगा। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को कीर स्टर्मर की लेबर पार्टी से एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इन चुनावों के बीच पिछले चुनाव की याद आ जाती है, जब यूनाइटेड किंगडम में एक अलग ही इतिहास रचा गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साल 2022 में 25 अक्तूबर को सुनक पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री बने। वह पहले ऐसे भारतवंशी हैं, जो ब्रिटेन में इतने बड़े पद पर पहुंचे हैं। इससे भारत और ब्रिटेन के रिश्ते में और अधिक सुधार हुआ। हालांकि, इन चुनावों में अब पीएम सुनक के सामने कड़ी चुनौती बनी हुई है।

ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथम्पैटन में हुआ था। उनके पिता यशवीर सुनक डॉक्टर और मां उषा सुनक एक क्लीनिक चलाती थीं। उनके माता-पिता 1960 के दशक के दौरान पूर्वी अफ्रीका से ब्रिटेन चले गए थे। ऋषि के दादा-दादी का जन्म पंजाब प्रांत (ब्रिटिश इंडिया) में हुआ था। इस लिहाज से ऋषि की जड़ें भारत से जुड़ी हुई हैं। ऋषि तीन बहन-भाई में सबसे बड़े हैं।

ऋषि के पिता केन्या और मां तंजानिया से हैं। ऋषि ने राजनीतिक विज्ञान की पढ़ाई ब्रिटेन के विंचेस्टर कॉलेज से की है। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी चले गए थे। ऋषि ने फिलोसॉफी, इकॉनोमिक्स और एमबीए की पढ़ाई की है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका