छत्तीसगढ़

आमानाका आरओबी के नीचे बनेगा शीघ्र वेंडिंग जोन

आमानाका आरओबी के नीचे बनेगा शीघ्र वेंडिंग जोन

रायपुर- आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने राजधानी शहर रायपुर के जीईमार्ग में आमानाका आरओबी के नीचे अवैध कब्जों को हटाकर वहाँ शासकीय भूमि को संरक्षित करने औऱ जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से वेंडिंग जोन शीघ्र विकसित करने का कार्य प्राथमिकता से करवाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये हैँ. आयुक्त ने वेंडिंग जोन विकसित करने का कार्य प्राथमिकता से करवाना सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया है. इस दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीओओ उज्जवल पोरवार, निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, एसडीएम नन्द कुमार चौबे सहित रायपुर नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित थे.

Back to top button