RADA
छत्तीसगढ़

कुनकुरी सदन में रहकर बच्चे के इलाज के लिए दिया आवेदन

मुख्यमंत्री ने कहा तुरंत ही चले जाएं, व्यवस्था हो जाएगी

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शासकीय निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज अपने बच्चे को लेकर एक आवेदिका श्रीमती शशि वर्मा भी पहुंची। शशि वर्मा ने मुख्यमंत्री से कहा कि बच्चे का इलाज रायपुर में कराना है। मैंने सुना है कि कुनकुरी सदन में इलाज के लिए आए लोगों के लिए रहने की सुविधा आपने दी है तो इसलिए मैं भी आग्रह करने यहां पहुंची हूं। मुख्यमंत्री ने शशि से कहा कि आप बच्चे को लेकर कुनकुरी सदन चले जाइए। कुनकुरी सदन इसलिए ही बनाया गया है ताकि राजधानी में इलाज में किसी तरह की दिक्कत महसूस कर रहे लोगों की सहायता की जाए। वहां पर प्राथमिक उपचार के लिए डॉक्टर और एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बालक के कुनकुरी सदन में रहने की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। श्रीमती शशि वर्मा ने बताया कि उन्हें कुनकुरी सदन के बारे में किसी ने बताया था। कल ही पता चला कि आज मुख्यमंत्री का जनदर्शन कार्यक्रम है इसलिए मैं यहां पर आई और आज ही मुख्यमंत्री ने मेरी समस्या का समाधान कर दिया। मैं बहुत खुश हूं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका