RADA
छत्तीसगढ़

उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बस्तर जोन बना ओवरऑल चैंपियन

उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बस्तर जोन बना ओवरऑल चैंपियन

जगदलपुर । खेलकूद जीवन का अभिन्न हिस्सा है खेलकूद के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा मिलता है। हार-जीत प्रत्येक स्पर्धा का दो पहलू है लेकिन स्पर्धा में खेल भावना और अनुशासन के साथ अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा प्रदर्शन करना खिलाड़ी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह बात विधायक जगदलपुर किरणदेव ने रविवार को स्थानीय श्यामाप्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा के समापन अवसर पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और गणमान्य नागरिकों को मुख्य आतिथ्य की आसंदी से सम्बोधित करते हुए कही।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने स्पर्धा में ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल करने वाली बस्तर जोन की टीम को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा में श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। वहीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा में शामिल सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना कर आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।

जगदलपुर में 04 जुलाई से 07 जुलाई तक आयोजित इस 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बस्तर जोन ने ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल किया। इस अवसर पर विधायक किरणदेव ने कहा कि बस्तर अंचल सहित पूरे प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बल्कि उन्हें निखारने सहित बेहतर अवसर प्रदान करने की जरूरत है। राज्य सरकार शिक्षा प्रदान करने सहित खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव पहल कर रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका