RADA
व्यापार

यात्री वाहनों की बिक्री में उछाल, अप्रैल-जून तिमाही में 10 लाख पार

यात्री वाहनों की बिक्री में उछाल, अप्रैल-जून तिमाही में 10 लाख पार

यूटिलिटी गाड़ियों की जबरदस्त मांग के दम पर देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में पहली बार 10 लाख के पार पहुंच गई। इस अवधि में कुल 10,26,006 यात्री वाहन बिके। यह आंकड़ा 2023-24 की समान तिमाही में बिके 9,96,565 इकाइयों की तुलना में 2.95 फीसदी अधिक है। हालांकि, यात्री कारों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-जून तिमाही में 3,41,293 यात्री कारें बिकीं। यह आंकड़ा एक साल पहले की समान तिमाही में बिकीं 4,13,723 इकाइयों की तुलना में 17 फीसदी कम है। वैन की बिक्री सालाना आधार पर 9 फीसदी बढ़कर 38,919 इकाई पहुंच गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यूटिलिटी वाहनों का 63 फीसदी योगदान
यात्री वाहनों की कुल रिकॉर्ड बिक्री में यूटिलिटी गाड़ियों का 63 फीसदी योगदान रहा। अप्रैल-जून तिमाही में यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 18 फीसदी की मजबूत वृद्धि के साथ 6,45,794 इकाई पहुंच गई। एक साल पहले की समान तिमाही में यह आंकड़ा 5,47,194 इकाई था।

कुल बिक्री 64 लाख के पार पहुंची
अप्रैल-जून तिमाही में सभी श्रेणी के वाहनों की कुल बिक्री 16 फीसदी बढ़कर 64 लाख के पार पहुंच गई। दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 20 फीसदी बढ़कर 49,85,631 इकाई के स्तर पर पहुंच गई। तिपहिया वाहनों की बिक्री 14 फीसदी बढ़कर 1,65,081 इकाई पहुंची। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 3.5 फीसदी बढ़कर 2,24,209 इकाई पहुंची।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका