छत्तीसगढ़

अपर कलेक्टर को मिला खैरागढ़ विवि के कुलसचिव का प्रभार

अपर कलेक्टर को मिला खैरागढ़ विवि के कुलसचिव का प्रभार

खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में कुलपति को हटाए जाने के बाद अब कुलसचिव पद पर खैरागढ़ अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल को प्रभार दिया गया है। महीने भर पहले ही कुलपति रही ममता चंद्राकर को हटाकर राज्यशासन ने दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर को संगीत विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार सौंपा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संभागायुक्त राठौर के कुलपति का प्रभार लेने के बाद से ही इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में सुधारात्मक कार्य शुरू हो गए है। कुलसचिव नियुक्त की गई प्रोफेसर नीता गहरवार ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद नए कुलसचिव की नियुक्ति होने तक अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल को प्रभारी कुलसचिव नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में पिछले 5 साल से जारी अघोषित अव्यवस्था के बाद प्रदेश में सरकार बदलते ही सुधारात्मक गुंजाइश शुरू हो गई है। कुलपति हटाए जाने के बाद कई नई नियुक्तियों की तैयारियां जारी है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका