RADA
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब तक 257.0 मि.मी. औसत वर्षा, बीजापुर में सबसे ज्यादा बारिश

छत्तीसगढ़ में अब तक 257.0 मि.मी. औसत वर्षा, बीजापुर में सबसे ज्यादा बारिश

राजस्व-आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 248.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से 15 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 410.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 135.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 196.5 मिमी, बलरामपुर में 335.1 मिमी, जशपुर में 239.4 मिमी, कोरिया में 242.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 198.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 218.1 मिमी, बलौदाबाजार में 278.5 मिमी, गरियाबंद में 293.8 मिमी, महासमुंद में 203.8 मिमी, धमतरी में 231.6 मिमी, बिलासपुर में 322.8 मिमी, मुंगेली में 308.0 मिमी, रायगढ़ में 322.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 177.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 280.4 मिमी, सक्ती में 248.0 कोरबा में 380.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 318.4 मिमी, दुर्ग में 160.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 240.8 मिमी, राजनांदगांव में 198.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 221.4 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 178.4 मिमी, बालोद में 226.6 मिमी, बेमेतरा में 153.8 मिमी, बस्तर में 298.1 मिमी, कोण्डागांव में 231.3 मिमी, कांकेर में 235.7 मिमी, नारायणपुर में 290.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 294.3 मिमी और सुकमा जिले में 409.5 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका