छत्तीसगढ़
सामुदायिक भवन सेवा सदन में किया गया सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ
सामुदायिक भवन सेवा सदन में किया गया सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ
पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड के पार्षद एवं संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी ने बताया कि उन्होंने गत वर्ष भी सिलाई प्रशिक्षण का तीन माह का कोर्स करवाया था जिसमें लगभग 200 महिलाएं लाभान्वित हुई थी इसको ही आगे बढ़ते हुए इस वर्ष प्रशिक्षण का प्रथम बैच की शुरुआत की जिसमें लगभग 80 महिलाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया इसमें वार्ड के अलावा आसपास के वार्डों की महिलाएं भी इस सिलाई प्रशिक्षण शिविर का लाभ लेने के लिए सेवा सदन पहुंची थी शिक्षिका सरोज राजपूत के द्वारा महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है

