RADA
छत्तीसगढ़

डेयरी में 15 मवेशी जब्त, डेयरी निगम सीमा से बाहर शिफ्ट के निर्देश

डेयरी में 15 मवेशी जब्त, डेयरी निगम सीमा से बाहर शिफ्ट के निर्देश

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम के सभी जोनों द्वारा रहवासी क्षेत्र में संचालित डेयरियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, ताकि गंदगी और प्रदूषण की जनशिकायतों का निदान किया जा सके. इस क्रम में आज नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही एवं जोन 5 जोन कमिश्नर विमल शर्मा के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक दिलीप भारती, प्रेम मानिकपुरी की उपस्थिति में नगर निगम जोन 5 के अंतर्गत गोवर्धन चौक रहवासी क्षेत्र में संचालित डेयरी संचालक संजय यदु और शत्रुहन यदु की डेयरी पर कार्यवाही कर डेयरी से 15 मवेशियों को जप्त कर लिया गय. सम्बंधित डेयरी संचालकों को 15 दिनों का समय अपनी डेयरी को स्वतः होकर नगर निगम सीमा क्षेत्र के बाहर शिफ्ट करने हेतु नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी और जोन 5 जोन कमिश्नर ने दिया है, अन्यथा की स्थिति में नगर निगम जोन 5 द्वारा अभियान चलाकर डेयरी के मवेशियों को जप्त कर डेयरी को सीलबंद करने की कार्यवाही की जाएगी.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका