RADA
मनोरंजन

सोनाक्षी के पति जहीर का वायरल हुआ कमेंट

सोनाक्षी के पति जहीर का वायरल हुआ कमेंट

दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों पति जहीर इकबाल के साथ अपनी शादीशुदा लाइफ को एंजॉय कर रही हैं. पिछले कुछ दिनों में कपल ने अपनी डेटिंग से लेकर मैरिज लाइफ की कई तस्वीरें शेयर की हैं. इस बीच सोनाक्षी सिन्हा ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिसने जहीर इकबाल का ध्यान खींच लिया. इतना ही नहीं एक्टर ने कहा कि पत्नी सोनाक्षी ने उन्हें धोखा किया है. हालांकि, जहीर ने ये बात मस्ती-मजाक में कही है. चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह मेकअप कर रही हैं और शादी के बाद वाली डेट नाइट के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं. वीडियो में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. जैसे ही सोनाक्षी सिन्हा ने ये पोस्ट किया, वैसे ही पति जहीर ने दो मजेदार कमेंट कर दिए.

सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल को दिया धोखा!
जहीर इकबाल ने पहला कमेंट में लिखा, ‘मेरे साथ धोखा हुआ है मॉय लॉर्ड.’ दूसरे कमेंट में उन्होंने लिखा, ‘इसमें कोई हैरान नहीं है, आप हमेशा मुझसे पहले ही तैयार हो जाती हैं. ये चीटिंग है.’ इसके साथ ही उन्होंने लॉफिंग इमोजी भी शेयर की है. सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल के कमेंट पर फैंस मजेदार रिएक्शंस दे रहे हैं.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका