RADA
छत्तीसगढ़

कलेक्टर से लगाई गुहार, 7 दिन में मिला पेंशन

कलेक्टर से लगाई गुहार, 7 दिन में मिला पेंशन

रायपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी कपूरचंद धनगर की खुशियां तब लौट आई, जब उनके मोबाइल में एक मैसेज आया। मैसेज था उनके मोबाइल पर पेंशन की राशि बैंक खाते में आने का। दरअसल, सेवानिवृत्त होने के बाद से श्री धनगर को पेंशन की राशि प्राप्त नहीं हो रही थी, पांच महीने तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया, लेकिन जब उन्होंने कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह से जनदर्शन में अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए सहायता मांगी तो कलेक्टर ने तत्काल संबंधित विभाग को निर्देशित किया और एक सप्ताह के भीतर ही समस्या का निराकरण हो गया। श्री धनगर ने कलेक्टर डाॅ. सिंह से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया और जिला प्रशासन की सरहाना की।
उल्लेखनीय है कि टिकरापारा निवासी कपूरचंद धनगर गोबरा नवापारा के तहसील कार्यालय में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत थे। 29 फरवरी 2024 को सेवानिवृत्त हो गए। इसके बाद से उन्हें पेंशन की राशि प्राप्त नहीं हो रही थी। कई बार विभागों के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें सहायता नहीं मिली। इसके बाद वे कलेक्टर डाॅ. सिंह के जनदर्शन में 8 जुलाई को पहुंचे और कलेक्टर को समस्या से अवगत कराते हुए जानकारी दी। कलेक्टर ने गंभीरता से उनकी समस्याओं को लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अब वे समस्या का निराकरण होने से प्रसन्न है और जिला प्रशासन का भी धन्यवाद दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका