
इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई बड़ी फिल्में लगी हुई हैं। बीते दिन सिनेमाघरों में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की बैड न्यूज ने भी दस्तक दे दी है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपनी धमाकेदार शुरुआत की है। इसके अलावा पहले से लगी प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी ने 600 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैड न्यूज
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म बैड न्यूज ने सिनेमघरों में दस्तक दे दी है। शुक्रवार, 19 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर जबर्दस्त ओपनिंग ली है। आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म को लेकर दर्शकों में खूब उत्साह देखने को मिला है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बैड न्यूज ने 8.50 करोड़ रुपये के साथ अपनी शुरुआत की है। अब फिल्म का को वीकेंड का और फायदा मिल सकता है।
