अपराध

मामूली बात को लेकर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मामूली बात को लेकर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। प्रार्थी रवि शंकर बरगाह पिता बुधराम बरगाह उम्र 30 वर्ष निवासी लिमतरा पहरी पारा थाना मस्तुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9/7/24 के रात में आरोपी धन लाल साहू को तालाब में शौच करने से मना करने पर धन लाल साहू अश्लील गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे धारदार टंगिया से प्रार्थी रवि शंकर बरगाह को हत्या करने की नियत से कंधा में जानलेवा हमला करने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा एवम उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उदयन बेहार के मार्गदर्शन में फरार आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। पतासाजी के दौरान सूचना मिली कि आरोपी अपना सामान लेकर ऑटो से भागने की तैयारी में था। जिस पर आरोपी का पीछा करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा आरोपी से घटना में प्रयुक्त टांगिया को जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मस्तूरी अवनीश पासवान, प्रधान आरक्षक सूरज तिवारी, आरक्षक प्रेम बंजारे, मिथलेश सोनवानी, देव सहाय जायसवाल एवम थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धन लाल ऊर्फ धनी राम साहू उम्र 53 वर्ष निवासी लिमटरा पहरीपारा थाना मस्तुरी

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका