RADA
देश-विदेश

काठमांडू में विमान क्रैश, 5 लोगों की मौत

काठमांडू में विमान क्रैश, 5 लोगों की मौत

काठमांडू में एक विमान क्रैश हो गया है। हादसे में फिलहाल 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं घायल पायलट कैप्टन एम. आर. शाक्य को अस्पताल पहुंचाया गया है। प्लेन में क्रू समेत 19 लोग सवार थे। यह काठमांडू से पोखरा जा रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्लेन ने त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इसके कुछ ही देर बाद सुबह करीब 11 बजे यह क्रैश हो गया। प्लेन सौर्या एयरलाइन्स का था। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि क्रैश के बाद विमान में आग लग गई थी। इसे तुरंत बुझा दिया गया है। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका