RADA
छत्तीसगढ़

आयुक्त मिश्रा ने सरजूबांधा मुक्तिधाम के उन्नयन कार्य का किया निरीक्षण

आयुक्त मिश्रा ने सरजूबांधा मुक्तिधाम के उन्नयन कार्य का किया निरीक्षण

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने नगर निगम जोन 6 के अंतर्गत सरजूबांधा मुक्तिधाम में जोन 6 द्वारा कराये गये उन्नयन कार्यो का वहां पहुंचकर प्रत्यक्ष अवलोकन अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, जोन कमिष्नर रमेश जायसवाल, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपडा व अन्य संबंधित जोन 6 अधिकारियों की उपस्थिति में किया।
नगर निगम जोन 6 के माध्यम से अधोसंरचना मद से सरजूबांधा मुक्तिधाम क्षेत्र की सुरक्षा एवं वहां कब्जो को प्रभावी तरीके से रोकने उन्नयन कार्य मुक्तिधाम को सुरक्षित व संरक्षित करने कराया गया है। वहां सुरक्षा व कब्जो को रोकने चारो ओर बाउंड्रीवाल बनायी गयी है। साथ ही परिसर में 2 शेड एवं 2 भवन निर्माण कर उन्नयन करवाया गया है। मुक्तिधाम परिसर में उद्यान का विकास करवाने के साथ पाथवे निर्माण कर पेवर ब्लाॅक सौंदर्य हेतु लगाये गये है। नगर निगम आयुक्त ने मुक्तिधाम परिसर में उन्नयन कार्य सहित पौधरोपण कार्य का निरीक्षण किया एवं कार्यो पर संतोष व्यक्त करते हुए इसका अच्छी तरह समुचित रखरखाव व संधारण सुनिष्चित करवाने के निर्देष जोन कमिष्नर व कार्यपालन अभियंता को दिये।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका