RADA
छत्तीसगढ़

भाठागांव में खुले प्लाट में बकरे और भेड़ रखकर गंदगी, प्रदूषण फैलाने पर पर जुर्माना

भाठागांव में खुले प्लाट में बकरे और भेड़ रखकर गंदगी, प्रदूषण फैलाने पर पर जुर्माना

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर में खुले प्लाट में बकरे और भेड़ रखकर गंदगी और प्रदूषण फैलाये जाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए आयुक्त अबिनाश मिश्रा द्वारा दिये गए आदेशानुसार एवं जोन 5 जोन कमिश्नर विमल शर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक प्रेम मानिकपुरी, दुर्गेश पाल की उपस्थिति में जोन के तहत भक्त माता कर्मा वार्ड नम्बर 67 के ब्रम्हविद कॉलोनी भाठागांव में एक खुले प्लाट में बकरे और भेड़ रखकर गंदगी और प्रदूषण फैलाने की जनशिकायत निरीक्षण में स्थल पर सही पायी गयी. इस पर सम्बंधित व्यक्ति पर जोन 5 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने तत्काल 1000 रूपये का जुर्माना उन्हें भविष्य में पुनरावृति करना मिलने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देकर वसूला गया और जोन के स्तर पर प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान किया गया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका