
भारतीय टीम ने सीरीज का पहला मैच 43 रनों से जीता था. इसके बाद दूसरा मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमाया. अब तीसरा मुकाबला भी जीतकर क्लीन स्वीप कर दिया है. तीसरे मैच के सुपर ओवर में भारतीय टीम को 3 रनों का टारगेट मिला था. सूर्या ने महीश तीक्ष्णा की पहली बॉल पर चौका लगाकर मैच अपने नाम किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आखिरी 2 ओवर में रिंकू-सूर्या ने झटके 2-2 विकेट
सीरीज का आखिरी मुकाबला पल्लेकेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 137 रनों का टारगेट सेट किया. जवाब में श्रीलंकाई टीम ने भी 8 विकेट गंवाकर 137 रन बनाए और यह मैच टाई कर दिया. टीम के लिए कुसल परेरा ने 46 और कुसल मेंडिस ने 43 रनों की पारी खेली. जबकि पथुम निसंका ने 26 रन बनाए. इनके अलावा बाकी गेंदबाज सिर्फ आते-जाते रहे. जबकि भारतीय टीम के लिए 19वां ओवर रिंकू सिंह ने किया, जिसमें उन्होंने 2 विकेट झटके. फिर आखिरी ओवर में जब श्रीलंका को 6 रन चाहिए थे, तब सूर्या खुद गेंदबाजी पर आए. उन्होंने इस ओवर में 2 विकेट लेकर सिर्फ 5 रन दिए और हारे हुए मैच को टाई कराया.
