RADA
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त 10वें राज्यपाल रमेन डेका ने ली शपथ

छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त 10वें राज्यपाल रमेन डेका ने ली शपथ

छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त 10वें राज्यपाल रमेन डेका ने आज शपथ ली। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक और बड़ी संख्या में अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री की पहल पर पटवारियों की हड़ताल समाप्त

राज्यपाल रमेन डेका ने शपथ ग्रहण से पहले मां काली के दरबार में जाकर दर्शन किए। उन्होंने मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान नवनियुक्त राज्यपाल की धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी और अन्य परिजन भी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें : स्वच्छता सर्वेक्षण : सबसे स्वच्छ वार्ड में 30 लाख, द्वितीय में 25 लाख, तृतीय में 20 लाख के कार्य वार्डो को करेंगे सम्मानित

राज्यपाल रमेन डेका असम के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे और भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर कई जिम्मेदारियों को संभाला। वह पहली बार 2009 में असम की मंगलदोई सीट से सांसद चुने गए. उसके बाद 2014 में लगातार दो बार सांसद बने।

ये खबर भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने NTA को दिया नीट यूजी परीक्षा का पूरा रिजल्ट वेबसाइट पर जारी करने का आदेश

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। भाजपा में कार्य करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। वर्तमान में वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रहे।

ये खबर भी पढ़ें : Assam Flood: असम में बाढ़ के कारण पीड़ितों को हो रही परेशानी

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका