RADA
खेल

एक्सेलसन से सेमीफाइनल मुकाबला हारे लक्ष्य सेन

एक्सेलसन से सेमीफाइनल मुकाबला हारे लक्ष्य सेन

भारतीय पुरुष एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला हार गए हैं और फाइनल में पहुंचने से चूक गए। लक्ष्य अब सोमवार को कांस्य पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।
लक्ष्य ने मुकाबला हारने के बाद कहा, यह बड़ा मैच था, लेकिन मुझे थोड़ा संभलकर खेलना था। मैंने दूसरे गेम में अच्छी शुरुआत की और बढ़त बनाई, लेकिन इसे बरकरार नहीं रख सका। शुरुआत से ही जैसा गेम चल रहा था एक्सेलसन आक्रमक होकर खेल रहे थे और मैं डिफेंस खेल रहा था। मुझे लगता है कि मुझे अटैकिंग होकर खेलना चाहिए था। मैं अब कांस्य पदक के लिए पूरा जोर लगाऊंगा। मुझे इस मैच से काफी उम्मीद है। दर्शकों ने मेरा काफी हौसला बढ़ाया और मेरे माता-पिता भी यहां हैं तो मुझे हिम्मत मिलती है। मुझे उम्मीद है कि जैसा सपोर्ट मुझे आज मिला वैसा ही दर्शकों से कल भी मिलेगा जब मैं कांस्य पदक के लिए उतरूंगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका