
537 स्थानों पर सीएण्डडी वेस्ट, 71 कंडम वाहनों पर कार्यवाही
537 स्थानों पर सीएण्डडी वेस्ट, 71 कंडम वाहनों पर कार्यवाही
रायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आदेषानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देषानुसार नगर निगम मुख्यालय नगर निवेष उडनदस्ता सहित सभी 10 जोनो की नगर निवेष विभाग टीमों द्वारा लगातार सी एण्ड डी वेस्ट / भवन निर्माण सामग्री, कंडम वाहनों, सडक पर किये गये ठेले गुमटियों के अतिक्रमणों, ग्रीन नेट पर नियमानुसार कार्यवाही निरंतर जारी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : अब बदलने जा UPI पासवर्ड, आ रहा नया पेमेंट सिस्टम
उक्त कार्यवाही के तहत 16 अपै्रल से 7 अगस्त 2024 तक नगर निगम द्वारा कुल 1601750 रू. का जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की जा चुकी है। कार्यवाही निरंतर जारी है।
ये खबर भी पढ़ें : अब ई-वाहनों का जमाना, बढ़ी 55% बिक्री, ई-बाइक का भी चलन ज्यादा
दिनांक 16 अपै्रल से 7 अगस्त 2024 तक नगर निगम नगर निवेष विभाग द्वारा दसों जोनो में 537 भिन्न स्थानों पर सीएण्डडी वेस्ट/ भवन निर्माण सामग्री पर कार्यवाही की गई है। कुल 71 कंडम वाहनों पर कार्यवाही की जा चुकी है। सडक पर किये गये ठेले गुमटियों के 755 अतिक्रमणों पर कार्यवाही की गई है।
ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री साय की अभिनव पहल, 7.59 लाख से अधिक पालक–शिक्षकों ने दी सहभागिता
माननीय एनजीटी के आदेषानुसार वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु नियमानुसार 87 स्थानों पर ग्रीन नेट पर कार्यवाही की गई है। इस दौरान 1601750 रू. जुर्माना वसूला जा चुका है। अभियान निरंतर जारी रहेगा।
ये खबर भी पढ़ें : अभिनेता विक्रांत मैसी फिर से चर्चा में, इस वजह से भड़के