छत्तीसगढ़
निगम के आयोजन में मिनीमाता को पुण्यतिथि पर गणमान्यजनों ने दी श्रद्धांजलि
निगम के आयोजन में मिनीमाता को पुण्यतिथि पर गणमान्यजनों ने दी श्रद्धांजलि
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद समाज सुधारक मिनीमाता को पुण्यतिथि पर सादर नमन करने नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्त्ववधान में नगर निगम जोन क्रमांक 2 के सहयोग से पुष्पांजलि कार्यक्रम राजधानी शहर रायपुर में पुराना बस स्टेण्ड परिसर पंडरी स्थित प्रतिमा स्थल के समक्ष रखा गया.उक्त संक्षिप्त आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों सहित सतनामी समाज के पदाधिकारीगणों ने बड़ी संख्या में प्रतिमा स्थल के समक्ष पहुंचकर मिनीमाता को पुण्यतिथि पर सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.
ये खबर भी पढ़ें : अब ई-वाहनों का जमाना, बढ़ी 55% बिक्री, ई-बाइक का भी चलन ज्यादा

