मनोरंजन

जैस्मिन वालियाको डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या ? जानें कौन हैं

जैस्मिन वालियाको डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या ? जानें कौन हैं

नई दिल्ली। एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टानकोविच ने साल 2020 में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपनी चार साल पुरानी शादी को खत्म कर दिया है। जुलाई में इंस्टाग्राम पर इस एक्स कपल ने तलाक का एलान किया था, जिसके बाद नताशा बेटे को लेकर अपने देश जा पहुंची। तो वहीं हार्दिक पांड्या भी अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। बीते दिनों क्रिकेटर का नाम अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ जोड़ा जा रहा था, जिसका कारण था दोनों को अनंत अंबानी की हल्दी सेरेमनी में डांस करते देखा गया, जिसके बाद दोनों की अफेयर की अफवाह भी तेजी से उड़ने लगी। हालांकि, अब एक बार फिर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का नाम बॉलीवुड की नई एक्ट्रेस और सिंगर के साथ जुड़ता नजर आ रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कौन हैं जैस्मिन वालिया

नताशा स्टेनकोविक के जाने के बाद अब क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की लाइफ नए प्यार का फूल खिल गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, हार्दिक जानी-मानी सिंगर और एक्ट्रेस जैस्मिन वालिया को डेट कर रहे हैं। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे है कि आखिर कौन है जैस्मिन वालिया।तो चलिए आपके इस सवाल को जवाब देते हैं। बता दें, जैस्मिन वालिया भारतीय मूल की एक ब्रिटिश सिंगर है। इसके अलावा वह टेलीविजन पर्सनैलिटी भी है। जैस्मिन वालिया का जन्म इंग्लैंड में हुआ था।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jasmin Walia (@jasminwalia)

कम उम्र में शुरू की थी सिंगिंग

जैस्मिन ने करीब 7 से 8 साल की उम्र में ही गाना शुरू किया था। सिंगर ने 10 साल की उम्र में थिएटर स्कूल जाना शुरू कर दिया। वह भारतीय संगीत सुनती थी और बॉलीवुड फिल्में भी देखती थी, जिसके चलते उन्हें पंजाबी और हिंदी भाषा भी आती है और इन भाषाओं में गाने भी गाए हैं। बता दें, उन्होंने टी-सीरीज के साथ भी वालिया ने काम किया है। उनके हिंदी गानों की बात करें तो ‘दम दे दम’ और ‘बूम डिगी डिगी’ जैसे गाने आए हैं।इसके अलावा वालिया ने पहली बार 2010 में ब्रिटिश रियलिटी टीवी सीरीज, द ओनली वे इज एसेक्स में एक एक्स्ट्रा के रूप में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने द ओनली वे इज़ लास वेगास भी रिकॉर्ड किया, जिसकी शूटिंग सितंबर 2013 में शुरू हुई।
सिंगिंग टैलेंट शो से हुई थीं रिजेक्ट
बता दें, साल 2014 में वालिया ने सिंगिंग टैलेंट शो द एक्स फैक्टर के 11वें सीरीज में ऑडिशन दिया, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। ऐसे में जैस्मिन खूब रो हुई थी, लेकिन वक्त बदला और आज लोग उनकी आवाज पर झूमते हैं। साल 2016 में उन्होंने पहला सिंगल गाना था जो “डम डी डी डम” था। जैक नाइट के साथ मिलकर रिलीज किया था। उनका दूसरा सिंगल गाना “गर्ल लाइक मी” था जो नवंबर साल 2016 में उनके YouTube चैनल पर रिलीज हुआ था।
ग्रीस में मना रहे हैं वेकेशन

अब वालिया क्रिकेटर को डेट करने की खबर से सु्र्खियों में आ गई है। कहा जा रहा है कि दोनों ग्रीस में वेकेशन मना रहे हैं। जैस्मीन ने हाल ही में एक ब्लू कलर की बिकीनी में अपनी तस्वीरें शेयर की और इसके बाद उसी पूल किनार हार्दिक ने भी घूमते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया। हालांकि, अभी तक इन खबरों पर दोनों का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका