अपराध
Trending

नक्सलियों ने लगाया बैनर-पोस्टर, जमीन दलालाें को मौत की सजा देने का जारी किया फरमान

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिला के कुआकोंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पालनार साप्ताहिक बाज़ार में शुक्रवार को नक्सलियों ने बैनर-पोस्टर लगाकर जमीन दलालाें को जन अदालत में मौत की सजा देने का फरमान जारी किया है।

नक्सली बैनर-पाेस्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर बैनर-पोस्टर को जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जिले के पालनार साप्ताहिक बाज़ार में नक्सलियों के द्वारा बैनर पोस्टर लगाया गया, नक्सलियों ने अपने बैनर पोस्टर पर जमीन बेचने वाले दलाल को मौत की सजा देने का फरमान से दहशत व्यप्त है, बताया जा रहा है यह पोस्टर कुआकोंडा थाना क्षेत्र के पालनार में दरभा डिवीजन के नक्सलियों के द्वारा लगाया गया है।

 

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button