RADA
खेल

आईपीएल 2023 से बीसीसीआई ने कमाए 11,769 करोड़

नई दिल्‍ली। इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी। तब से ही यह लीग भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के लिए वरदान साबित हो रही है। आईपीएल से बीसीसीआई की कमाई में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में आईपीएल से होनी वाली कमाई के चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई को आईपीएल 2023 से 5000 करोड़ की एक्स्ट्रा कमाई हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बीसीसीआई ने की अतिरिक्‍त कमाई

  • इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई को IPL 2023 से 5120 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई हुई।
  • यह IPL 2022 की तुलना में हुई कमाई से 116 प्रतिशत ज्‍यादा है।
  • आईपीएल 2022 से बीसीसीआई ने 2367 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • वहीं आईपीएल 2023 से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की कुल आय 11,769 करोड़ रही।
  • इस दौरान बीसीसीआई के खर्चों में भी इजाफा देखने को मिला है।
  • बीसीसीआई की 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, खर्च भी 66 प्रतिशत बढ़कर 6648 करोड़ रुपये हो गया है।
  • बीसीसीआई की कमाई में इजाफे का सबसे बड़ा कारण नए मीडिया राइट्स और स्पॉन्सरशिप डील है।

टाइटल राइट्स से कमाए 2500 करोड़
बोर्ड ने 2023-27 साइकिल के लिए नए मीडिया राइट्स से 48,390 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसकी शुरुआत आईपीएल 2023 से हुई थी। आईपीएल के टीवी राइट्स डिज्नी स्टार द्वारा 2021 में 23,575 करोड़ रुपये (2023-27 के लिए) में खरीदे थे।डिजिटल राइट्स 23,758 करोड़ रुपये में जियो सिनेमा को मिले। आईपीएल टाइटल राइट्स टाटा संस को 2500 करोड़ रुपये में बेचे गए। इतना ही नहीं बोर्ड ने एंजेल वन, Ceat, MyCircle11 और RuPay को एसोसिएट स्पॉन्सरशिप बेचकर 1,485 करोड़ रुपये कमाए हैं।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका