RADA
राज्य

सिक्किम के बालूतार में आया भयावह भूस्खलन

बालुतार। सिक्किम के बालूतार में मंगलवार की सुबह भीषण भूस्खलन आया। इसके कारण वहां स्थित नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन के तीस्ता स्टेज 5 बांध का पावर स्टेशन पूरी तरह से तबाह हो गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पहाड़ के एक बड़े हिस्से को पावर प्लांट पर गिरता हुआ देखा जा सकता है।
बिजलीघर को कुछ दिन पहले ही कराया था खाली
राहत ही बात यह रही कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। दरअसल, बिजलीघर को कुछ दिन पहले ही खाली करा लिया गया था। हालांकि, बिजलीघर पर काम कर रहे कर्मचारियों ने भूस्खलन को अपने फोन पर रिकॉर्ड कर लिया है। बता दें कि सिक्किम में भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई है। अक्टूबर 2023 में तीस्ता नदी बेसिन में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड के बाद स्टेज 5 बांध निष्क्रिय हो गया था। बाढ़ के कारण नष्ट हुए बांध का पुनर्निर्माण किया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका