RADA
मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा बेच रही हैं अपना घर, फैंस ने पूछा इतनी जल्दी क्यों बेच रही हो?

नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा ने दो महीने पहले मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में जहीर इकबाल से शादी की थी। वहीं अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस उस प्रॉपर्टी को बेचना चाहती हैं। अपने पेरेंट्स का घर छोड़ने के बाद सोनाक्षी इसी घर में रह रही थीं। लेकिन अब ये बिकने के लिए तैयार है और इसकी जानकारी एक रियल स्टेट इंस्टाग्राम अकाउंट से मिली है। अब इस खबर के बाद से फैंस को चिंता होने लगी है कि आखिर ऐसा क्या हो गया जो सोनाक्षी को अपना ये घर बेचना पड़ रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : चमकती त्वचा के लिए कुछ घरेलू उपाय – Pratidinrajdhani.in

सोनाक्षी सिन्हा ने लाइक की पोस्ट

जिस इंस्टाग्राम पेज ने घर सेल की जानकारी दी है उसने एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में यह तो नहीं बताया गया कि यह सोनाक्षी सिन्हा का अपार्टमेंट है लेकिन यूजर्स ने वीडियो देखकर तुरंत इसे पहचान लिया। ऐसा इसलिए क्योंकि सोनाक्षी ने कुछ महीने पहले अपने इस घर का हाउस टूर करवाया था। इस वीडियो में नजर आ रहा घर भी एकदम सोनाक्षी के घर जैसा ही है। वहीं सोनाक्षी ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है।

ये खबर भी पढ़ें : कृति सेनन के बेस्ट देसी लुक्स – Pratidinrajdhani.in

फैंस ने किया कमेंट
इसके बाद से कमेंट सेक्शन में बाढ़ सी आ गई। बहुत से लोगों ने आश्चर्य जताया कि सोवाक्षी इतनी जल्दी अपार्टमेंट क्यों बेच रही हैं? एक यूजर ने लिखा, “वह सोनाक्षी सिन्हा का घर है..इतनी जल्दी बाहर जा रही हैं।” एक अन्य टिप्पणी में लिखा था, “सोनाक्षी सिन्हा ने ये घर कुछ समय पहले ही खरीदा था। इसके अलावा इस वीडियो पर सोनाक्षी के दोस्त और हुमा कुरैशी के भाई साकिब सलीम ने भी कमेंट किया है। साकिब ने लिखा- इस बिल्डिंग को मैं जानता हूं।

ये खबर भी पढ़ें : आलिया के जीवन के ऐसे अनसुने तथ्य जो आपको चौंका देंगे – Pratidinrajdhani.in

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका