RADA
व्यापार

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास लगातार दूसरे साल शीर्ष केंद्रीय बैंकर बने

नई दिल्ली। अमेरिका की ‘ग्लोबल फाइनेंस’ ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास को लगातार दूसरे साल वैश्विक स्तर पर टॉप सेंट्रल बैंकर की उपलब्धि दी है। आरबीआई ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स (X) पोस्ट पर दी।
आरबीआई ने एक्स पोस्ट में कहा कि यह घोषणा करते हुए खुशी मिल रही है कि लगातार दूसरे साल ‘ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2024’ में शक्तिकांत दास को ‘ए प्लस’ की रेटिंग मिली है। वैश्विक स्तर के तीन टॉप केंद्रीय बैंकरों की लिस्ट में शक्तिकांत दास का नाम शीर्ष पर है।
पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शक्तिकांत दास को बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि इस उपलब्धि के लिए आरबीआई गवर्नर श्री @DasShaktikanta को बधाई। यह आरबीआई में उनके नेतृत्व और आर्थिक विकास और स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में उनके काम की मान्यता है।
किस आधार पर मिलती है रेटिंग
ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका ने बताया कि महंगाई पर नियंत्रण, इकोनॉमिक ग्रोथ गोल, मुद्रा स्थिरता और ब्याज दर की मैनेजमेंट के आधार पर बैंकर्स को ‘ए’ से ‘एफ’ के पैमाने पर रेटिंग मिलती है। जहां एक तरफ ‘ए’ उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है तो वहीं दूसरी तरफ ‘एफ’ पूरी तरह से विफलता के लिए मिलता है।इस बार ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका ने डेनमार्क के क्र‍िश्‍च‍ियन केटल थॉमसन, भारत के शक्तिकान्त दास और स्विटजरलैंड के थॉमस जॉर्डन को ‘ए प्लस’ रेटिंग दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका