अपराध
Trending

स्टील कारोबारी के पुत्र का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

सरगुजा । सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में स्टील कारोबारी के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक मंगलवार शाम से लापता था, आज बुधवार सुबह उसकी लाश जंगल किनारे कार में मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है।

ये खबर भी पढ़ें : पीएम रेल कौशल विकास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया L – Pratidinrajdhani.in

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के मनेद्रगढ़ रोड निवासी अंबिका स्टील के संचालक महेश केड़िया के पुत्र अक्षत अग्रवाल की लाश आज सुबह गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा जंगल में मिली है। युवक के शव को उसके कार में ही बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि अक्षत अग्रवाल मंगलवार को पैसा वसूलने के लिए अपनी कार से गया हुआ था। इस दौरान शाम करीब 6:30 बजे से लापता हो गया और उसका फोन बंद आ रहा था।

ये खबर भी पढ़ें : गणेश चतुर्थी का इतिहास और यह त्योहार कैसे लोकप्रिय हुआ – Pratidinrajdhani.in

पुलिस के अनुसार अक्षत की गोली मारकर हत्या की गई है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट सहित गांधीनगर थाना पुलिस पहुंची हुई है। मामले में जांच प्रारंभ कर दी गई है। वहीं पुलिस ने संदेही को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : चमकती त्वचा के लिए कुछ घरेलू उपाय – Pratidinrajdhani.in

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper