RADA
मध्यप्रदेश
Trending

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने संघ के प्रचारक एकनाथ रानडे को उनकी पुण्‍यतिथि पर किया नमन

भोपाल । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित प्रचारक एवं कन्याकुमारी स्थित विवेकानन्द स्मारक शिला के निर्माण के लिये आन्दोलन करने वाले एकनाथ रानडे की आज (गुरुवार) को पुण्‍यतिथि है। इस मौके पर उन्‍हें याद करते हुए मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से कहा कि “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित, मूर्धन्य, एकनिष्ठ व श्रमसाध्य स्वयंसेवक तथा विवेकानंद शिला स्मारक के शिल्पी, श्रद्धेय एकनाथ रानाडे जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। माँ भारती की सेवा के लिए समर्पित आध्यात्म, राष्ट्रवाद व मानवता से ओत-प्रोत आपका जीवन सदैव अविस्मरणीय व अनुकरणीय रहेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका