RADA
छत्तीसगढ़
Trending

बलवीर सिंह जुनेजा को पुण्यतिथि पर विधायक जुनेजा ने दी श्रद्धांजलि

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर नगर पालिक निगम के पूर्व महापौर बलवीर सिंह जुनेजा को उनकी पुण्यतिथि पर आज बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम के सामने  स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स परिसर में स्थित उनकी मूर्ति स्थल के समक्ष नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से उनका सादर नमन करने रखे गए पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक  कुलदीप सिंह जुनेजा, नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष  आकाश तिवारी, एमआईसी सदस्य कुमार मेनन सहित नगर के गणमान्यजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

ज्ञात हो कि बलवीर सिंह जुनेजा वर्ष 1994 से 1999 तक रायपुर नगर पालिक निगम में महापौर रहे एवं उन्होंने महापौर के कार्यकाल के दौरान रायपुर शहर में इंडोर स्टेडियम के निर्माण एवं हेतु पहल करते हुए इस हेतु भूमिपूजन पूर्व केंद्रीय मन्त्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल के करकमलों से करवाया था। नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा राजधानी शहर में बूढातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर के सामने इंडोर स्टेडियम का निर्माण पूर्ण होने के पश्चात इसके लोकार्पण के अवसर पर  प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह द्वारा मंच से की गयी घोषणा के अनुरूप इंडोर स्टेडियम का नामकरण रायपुर नगर पालिक निगम के पूर्व महापौर बलवीर सिंह जुनेजा की पुण्य स्मृतियाँ चिरस्थाई बनाने हेतु बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम किया गया एवं उनकी मूर्ति की स्थापना इंडोर स्टेडियम के सामने की गयी। रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में प्रति वर्ष पूर्व महापौर बलवीर सिंह जुनेजा की जयन्ती और पुण्यतिथि के दिन उनकी मूर्ति  स्थल के समक्ष उन्हें सादर नमन करने पुष्पांजलि आयोजन रखा जाता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका