राज्य
Trending

जम्मू-कश्मीर विस चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी, जानें किसे कहां से टिकट मिली

नई दिल्ली, । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।भाजपा ने अर्शिद भट्ट को राजपोरा, जावेद अहमद कादरी को शोपियां, मो. रफीक वानी को अनंतनाग पश्चिम, सलाह. सैयद वजाहत को अनंतनाग और गजय सिंह राणा को डोडा से टिकट दिया है।

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर की सभी 90 सीटों पर तीन चरणों- 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 4 अक्टूबर को आएंगे। कश्मीरी प्रवासियों के लिए दिल्ली, जम्मू और उधमपुर में स्पेशल पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पहले चरण के लिए नामांकन 27 अगस्त, दूसरे चरण के लिए 5 सितंबर और तीसरे चरण के लिए 12 सितंबर से दाखिल किए जाएंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper