RADA
मनोरंजन

एमी जैक्सन ने मंगेतर एड वेस्‍टविक से की शादी, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली।’सिंग इज ब्लिंग’ फेम एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने ब्रिटिश अभिनेता और संगीतकार एडवर्ड जैक पीटर वेस्टविक से शादी की है। उनकी डेस्टिनेशन वेडिंग इटली के अमाल्फी बीच पर हुई थी। दोनों ने ईसाई रीति-रिवाज से शादी की। एमी और एडवर्ड ने शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ed Westwick (@edwestwick)

शादी में एमी जैक्सन और एडवर्ड वेस्टविक दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे। एमी ने शादी के लिए सफेद गाउन ड्रेस चुनी, जबकि एडवर्ड ने काली पैंट के साथ सफेद सूट पहना था। पहली फोटो में एडवर्ड एमी को पास पकड़कर पोज दे रहे हैं, वहीं दूसरी फोटो में दोनों कैमरे की तरफ देखकर पोज दे रहे हैं। एडवर्ड ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “यात्रा अब शुरू होती है..”
प्रशंसक एमी जैक्सन और एडवर्ड वेस्टविक दोनों को उनकी नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। एमी की शादी में शामिल हुईं रोहिणी अय्यर। एमी जैक्सन और एडवर्ड वेस्टविक ने इसी साल जनवरी में सगाई की थी। इसके बाद दोनों ने लंदन में सगाई की डिनर पार्टी रखी और करीबी दोस्तों के साथ जश्न मनाया। इसके बाद दोनों ने इटली में शादी कर ली।
एमी जैक्सन फिल्में
एमी जैक्सन एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ कई साउथ फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 2012 में फिल्म ‘एक दीवाना था’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर मुख्य भूमिका में थे। उनकी कुछ मशहूर फिल्में हैं ‘येवाडु’, ‘ऑपरेशन फॉर्च्यून’, ‘थेरी’, ‘थंगामगन’, ‘मद्रासपट्टनम’, ‘देवी’, ‘गेथु’।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका