राज्य
Trending

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की 29 उम्मीदवारों की तीसरी सूची

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 29 उम्मीदवारों के नाम हैं। इस सूची में दूसरे चरण के 10 उम्मीदवार, तो तीसरे चरण के 19 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।इससे पूर्व साेमवार काे भाजपा ने राज्य के पहले चरण के चुनाव के लिए जारी अपनी पहली सूची में 15 व दूसरी में 01 नामाें के साथ 16 उम्मीदवाराें की घाेषणा की थी।
भाजपा द्वारा चुनाव के दूसरे चरण की सूची में हब्बाकदल से अशोक भट्ट को उम्मीदवार बनाया है। श्री माता वैष्णों देवी विधानसभा क्षेत्र से बलदेव राज शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। कालाकोट-सुंदरबनी से ठाकुर रणधीर सिंह के नाम शामिल हैं। वहीं, तीसरे चरण के चुनाव के लिए भाजपा की तीसरी सूची में बिलावर से सतीश वर्मा, रामनगर से सुनील भारद्वाज, उधमपुर पश्चिम से पवन गुप्ता, नगरोटा से डॉ. देवेन्द्र सिंह राणा, जम्मू पश्चिम से अरिवंद सिंह राणा के नाम शामिल हैं।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper