अपराध
Trending

हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार, जाने कहां का है मामला 

गुवाहाटी। गुवाहाटी की जलुकबारी पुलिस चौकी की टीम ने ड्रग्स की तस्करी मामले में शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आज बुधवार को बताया कि बीती रात पुलिस चौकी क्षेत्र के लाचित पार्क इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान दो ड्रग्स तस्करों को प्लास्टिक की 15 सीसी में भरकर रख गए 30.03 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नासिर अली (34) और सद्दाम हुसैन (26) के रूप में की गई है। गिरफ्तार दोनों तस्कर बरपेटा जिला के रहने वाले बताए गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने हेरोइन के अलावा दो मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper