देश-विदेश
Trending

मध्य अमेरिकी देश अल साल्वाडोर में 6.1 तीव्रता का भूकंप

सैन साल्वाडोर । मध्य अमेरिकी देश अल साल्वाडोर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई।

अल साल्वाडोर के पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने एक्स पर यह सूचना साझा की है। मंत्रालय ने लिखा है कि स्थानीय समयानुसार बुधवार शाम 03:57 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 आंकी गई। भूकंप का केंद्र मिजाटा बीच से 70 किलोमीटर दक्षिण में, ला लिबर्टाड के तट से 13 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

भारतीय समयानुसार इस भूकंप का समय तड़के सुबह 3 बजकर 27 मिनट रहा। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी पुष्टि की है। कहा गया है कि अल साल्वाडोर में आए भूकंप से घर-इमारतें हिलने लगे। इससे लोग डरकर बाहर भागने को मजबूर हो गए। कुछ घरों-इमारतों की दीवारों में मामूली दरारें भी आ गई। भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के कुछ इलाकों में भी महसूस किया गया। हालांकि इस भूकंप की वजह से कोई भी हताहत नहीं हुआ।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button