देश-विदेश
Trending

हरियाणा विस चुनाव को लेकर जेपी नड्डा के घर कोर कमेटी की बैठक

नई दिल्ली । हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आज सुबह से ही राजधानी हलचल तेज है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर हरियाणा प्रदेश की कोर कमेटी की बैठक हो रही है। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जाएगी। बैठक से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश प्रभारी केन्द्रीयमंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से उनके घर पर मुलाकात की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए शाम को भाजपा मुख्यालय में केन्द्रीय चुनाव समिति की भी बैठक होनी है। इस बैठक में हरियाणा के विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की सूची पर मुहर लग सकती है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में विधानसभा की 90 सीट हैं। राज्य में एक अक्टूबर को वोटिंग होनी है। नामांकन प्रक्रिया पांच सितंबर से शुरू होगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका