छत्तीसगढ़
Trending

 नगर निगम राजस्व विभाग की टीम ने बकायेदारों पर की कार्रवाई  

रायपुर। आयुक्त एवं अपर आयुक्त  के आदेशानुसार जोन आयुक्त के दिशानिर्देश पर जोन क्रमांक 3 की राजस्व टीम के द्वारा जोन 3 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10,11, 34 और 48 पर राजस्व वसूली हेतु कड़ी कार्रवाई करते हुए सीलबंदी की कार्यवाही की गई जो निम्न अनुसार है।

वॉर्ड क्रमांक 10 के अंतर्गत  विजय पांडे अमन नगर नगर मोवा में 9,66,849 रुपये, सुमित्रा शर्मा 333903 रुपये, कुमुद कुर्रे 269553 रुपये, वार्ड क्रमांक 11 के अंतर्गत मनमोहन राजीव नगर क्षेत्र में 72,163 रुपये,  ऋषि राज रंगलानी 1,82,801 रुपये,  दिलीप हरि रम्मानी 17322 एवं श्याम गोविंद दांडेकर को डिमांड बिल तामिल  करते ही 73578 रुपए का भुगतान किया गया । उसी क्रम में वार्ड क्रमांक 34 के अंतर्गत नाजिया बानो की बकाया राशि 1,45,764 रुपये आरती बनर्जी की 1,27,589 रुपए रीना वर्मा 2,49,762 एवं  मंगला श्रीवास्तव 2,49,762 के ऊपर सील बंद की कार्रवाई की गई । इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 48 के अंतर्गत हरीश बी रंगलानी का 4,12,602 रुपए बकाया राशि नहीं पटाने पर सील बंद की कार्यवाही की गई है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button