
जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की बैठक लेकर पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी दी
पीएम सूर्य घर योजना का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाएं
रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 4 , जोन 5, जोन 6 कार्यालय में निर्देषानुसार जोन कमिष्नरों ने केन्द्र की समाज हितकारी पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी देने जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षदों एवं आमजनों की बैठक रखी । इसमें के्रडा एवं विद्युत पावर कंपनी के अधिकारीगणों को बुलाया गया एवं कुछ उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर चर्चा की गई। सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल की बचत करने से संदर्भित समाज हितकारी पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी अधिकारियों ने दी ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत केन्द्र सरकार द्वारा 1 करोड घरों के लिये 75 हजार करोड़ का प्रावधान रखा गया है । प्रति माह 300 युनिट तक की बिजली 78 हजार रू. तक की सब्सिडी, सस्ते ब्याज पर लोन का प्रावधान सहित योजना से जुडने की बेहद सरल रखी गयी है। औसत मासिक विद्युत खपत 150 युनिट तक 1-2 किलोवाॅट उपयुक्त रूफ टाॅप सोलर प्लांट लगाने पर 30 हजार से 60 हजार रू. , 150 से 300 युनिट विद्युत खपत पर 2-3 किलो वाॅट सोलर प्लांट लगाने पर 60 हजार से 78 हजार रू. एवं 300 युनिट औसत मासिक विद्युत खपत पर 3 किलो वाॅट से अधिक रूफ टाॅप सोलर प्लांट लगाने पर 78 हजार रू. की सब्सिडी देने का प्रावधान रखा गया है। जोन 4, 5, 6 में हुई बैठक में नागरिको से पीएम सूर्य घर योजना का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने का आव्हान किया गया ।

जोन 4 की बैठक में सभापति प्रमोद दुबे, एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी, पार्षद सरिता आकाष दुबे, नीलम नीलकंठ जगत, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश कंदोई, कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, क्रेडा के सहायक अभियंता राहुल गुप्ता, गणमान्यजन , जोन 4 के अधिकारीगण उपस्थित रहे। वहीं जोन 5 की बैठक में एमआईसी सदस्य जितेन्द्र अग्रवाल, पार्षद मृत्युंजय दुबे, उत्तम साहू, जोन कमिष्नर विमल शर्मा, गणमान्यजन, स्थानीय निवासी, जोन अधिकारीगण उपस्थित रहे। जोन 6 की बैठक में जोन अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्र यादव, पार्षद सरिता वर्मा, श्री चंद्रपाल धनगर, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, क्रेडा पावर कंपनी के अभियंतागण, जोन अधिकारीगण, गणमान्यजन उपस्थित रहे।

